
व्यापारियों ने किया नगर पालिका की कर वृद्धि का विरोध
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल हापुड की मंगलवार को हुई एक बैठक में नगर पालिका हापुड द्वारा व्यापारिक प्रतिष्ठानो पर भारी कर वृध्दि का जमकर विरोध किया गया और चेतावनी दी कि यदि परिषद ने अपने निर्णय को वापिस नही लिया तो हापुड बंद का आह्वान कर आंदोलन का बिगुल बजा देगे।बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष बिजेंद्र पंसारी ने की।उद्यमी अमन गुप्ता ने बताया कि मुरव्य मुद्दा नगर पालिका परिषद हापुड ने जबरन तरीक़े से घर दुकान व फैक्ट्री पर ज्यादा टैक्स लगा दिया जिससे व्यापारियों में बहुत रोष है और इस सिलसिले मे एकं प्रतिनिधिमंडल सांसद अरुण गोविल से भी मिला व समय समय पर नगरपालिका परिषद के अधिकारियों व ज़िलाधिकारी से मिला। पिछले एक साल से ज़िलाध्यक्ष विजेन्द्र पंसारी के नेतृत्व में कर वृध्दि की लड़ाई लड़ी जा रही है।बैठक मे व्यापारियों ने निर्णय लिया हम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी 28 जुन 2024 के गजट के अनुसार पुराने रैटो पर टैक्स जमा करगे नऐ रैट पर हम जब तक निर्णय नही आता कर जमा नही करेगे।
ज़िलाध्यक्ष विजेन्द्र पंसारी ने कहा कि जब योगी की सरकार ने 28 जून 2024 के निर्णय लिया कि टैक्स जब तक संसोधन नहीं हो जाता टैक्स पुराने रैट पर ही लिया जाए।
अमन कुमार गुप्ता ज़िलामहामन्त्री ने कहा नगर पालिका हापुड का टैक्स मिटिग में पास नही हुआ है इसलिए अभी पुराने दर पर ही टैक्स लिया जाऐ।
बैठक मे गोविंद अग्रवाल, विजय अग्रवाल उपस्थित थे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























