
41 करोड़ की फर्जी बिक्री दिखाकर किया टैक्स समायोजन, 15 करोड़ की टैक्स चोरी पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): टैक्स चोरी के मामले में जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। राज्य कर विभाग की जांच के बाद पुलिस ने गाजियाबाद निवासी संदीप इंटरप्राइजेज के संचालक संदीप तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
राज्य कर अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि राज्य कर विभाग की जांच में पता चला कि फर्म ने अप्रैल मई 2025 में 41 करोड़ रुपए से अधिक की फर्जी बिक्री दर्शाकर टैक्स समायोजन किया। पिलखुवा की मोदीनगर रोड पर स्थित संदीप एंटरप्राइजेज ने झूठे पते पर पंजीकरण कर 15 करोड़ रुपए की कर चोरी की है। ऐसे में गाजियाबाद निवासी संदीप तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
Raymond चाहिए तो The Raymond Shop पक्का बाग हापुड़ आईए: 9149331926, 9149343854























