
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट पर भडके हापुड के कांग्रेसी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने पर हापुड में नगर के कांग्रेस अध्यक्ष इरफान अहमद व भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद के धरना स्थल पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद पैदल मार्च करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एस डी एम कार्यालय पहुंचे और एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में सरकार कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ उत्पीड़न करने का कार्य कर रही है।
वहीं नगर अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि प्रदेश सरकार की तानाशाही से कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं।
अनसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेश भाटी ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके प्रदेश सरकार ने दिखा दिया कि सरकार आम आदमी की आवाज को दबाने का काम कर रही है। इस अवसर पर अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264































