
भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुहिम को जन समर्थन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय द्वारा जनपद भर भ्रष्टाचार के चलाई जा रही मुहिम को व्यापक जन समर्थन मिल रहा हैं और अनेक संगठन मुहिम के समर्थन में आगे आ रहे है।
हापुड़ कैमिस्ट एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर,वरिष्ठ नागरिक पेंशनरस एसोसिएशन के ज़िलाध्यक्ष सुन्दर कुमार आर्य व भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व मे सोमवार को सैकडो लोग कलैक्ट्रेट पहुचे और समर्थन मे धरना दिया।
धरने मे शामिल लोगो ने जिलाधिकारी द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को समर्थन दिया और अपर ज़िला अधिकारी संदीप कुमार को ज्ञापन सौपा।
राजेंद्र गुर्जर, योगेश त्यागी, अनुराग अग्रवाल, सुन्दर कुमार आर्य, ओमप्रकाश, महेंद्र कुमार, सहित बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)































