
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तहसील धौलाना में तैनात रहे निलंबित लेखपाल सुभाष मीणा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने मेरठ मंडल के आयुक्त और जॉन के पुलिस महानिरीक्षक को इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने लेखपाल पर रिश्वत के आरोप लगाए और शिकायत वापस लेने के बदले पांच लाख रुपए की मांग करने लगा। इसके बाद मानसिक और सामाजिक दबाव में सुभाष ने यह कदम उठाया। शिकायतकर्ता पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
मामला तीन जून का है जब गांव डहाना में शिकायतकर्ता भूपेंद्र सिंह ने जनचौपाल में लेखपाल पर निजी सहयोगी के जरिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। इसके बाद जिलाधिकारी ने लेखपाल को निलंबित कर दिया था। लेखपाल ने बुधवार को जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामले में मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता भूपेंद्र शिकायत वापस लेने के लिए पांच लाख रुपए की मांग कर रहा था जिससे आहत होकर लेखपाल ने यह कदम उठाया। शिकायतकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।























