जनपद हापुड़ (Hapur) में कोरोना वायरस (Corona Virus) से संक्रमित मरीजों की संख्या में निरन्तर वृदिध् से जिला प्रशासन, स्वाथ्य विभाग तथा पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है, लोगों को चेताते-चेताते थक गया है, परन्तु लोग नहीं मान रहे हैं। जनपद के (ehapurnews.com) विभिन्न थानों की पुलिस लॉकडाउन उल्लंघन के मामले लगातार दर्ज कर रही है और पुलिस अवगत धारा 188 आदि के तहत (ehapurnews.com) अब तक 248 मामले दर्ज कर चुकी है। जनपद हापुड़ में कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या 16 है (कोई नया केस सामने नहीं आया) तथा 277 रोगियों की जांच रिपोर्ट का प्रशासन को इंतजार है।(ehapurnews.com)
जिले में अभी कोई नया केस सामने नहीं आया है और कोरोना संक्रमितों की संख्या फिलहाल 16 है।
आंकड़ों पर एक नज़र: 16-4-2020
Positive cases: 16
Test Reports awaited: 277
Home Quarantine: 6854
District Quarantine Centre: 238
Hospital Quarantine: 197
FIRs: 248
जिलाधिकारी अदिति सिंह ने लोगों (ehapurnews.com) से अपील की है कि संक्रमित व्यक्तियों और उनके सम्पर्क में आए लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान नागरिक स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिस (ehapurnews.com) आदि के साथ पूरा सहयोग बनाए और स्वास्थ्य परीक्षण में लगी टीमों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता व उपद्रव न किया जाए और न ही अन्य को प्रेरित करें। (ehapurnews.com) जिला प्रशासन दोषियों के विरुद्ध रासुका के तहत कार्रवाई करेगा।
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने (ehapurnews.com) कहा कि लोग लॉकडाउन का पालन करें और घरों में रहे। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।



























