मोहर्रम पर ताजियों की ऊंचाई 12-15 फुट तक रहे










मोहर्रम पर ताजियों की ऊंचाई 12-15 फुट तक रहे
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड के जिला अधिकारी अभिषेक पांडेय व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाने हेतु एक बैठक बुधवार कोआयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में ताजियों की ऊंचाई 12 से 15 फीट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए और किसी नई परंपरा का परिपालन नहीं किया जाएगा। जनपद हापुड़ में मोहर्रम पर निकाले जाने वालों जुलूसो को शांति एवं परंपरागत तरीकों से निकाला जाए। पुलिस अधीक्षक ने समस्त क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए कि सामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने और अफवाह का तत्काल खंडन करने के लिए तैयार रहेंगे। जिन मार्गो से जुलूस निकाला जाएगा उनके पूर्व में भ्रमण करते हुए समय से पुलिस अधिकारियों की तैनाती की जाए साथ ही जुलूस की वीडियोग्राफी और सीसीटीवी से निगरानी भी करना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिला अधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों व पुलिस क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया कि वह समय से पूर्व शांति समिति की बैठक कर ले। अधिशासी अधिकारी भ्रमण कर मार्गो की स्थिति देख ले। कर्बला में प्रकाश व्यवस्था समुचित होनी चाहिए l विद्युत विभाग विद्युत पोल पर नीचे लटके हुए तारों को समय से पहले ठीक करा ले ताकि कोई दुर्घटना ना घटित हो। जुलूसों वाले मार्गो पर साफ –सफाई की व्यवस्था चाक-चौबंद रहे l सड़कों पर कहीं भी जलभराव की स्थिति ना रहे।मोहर्रम का यह पर्व शांतिपूर्ण व सभी के सहयोग से मनाया जाना चाहिएl बैठक में अपर जिला अधिकारी संदीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त पुलिस क्षेत्र अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, व जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेl

जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601








  • Related Posts

    प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…

    Read more

    हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

    प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

    हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

    हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

    पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

    पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

    मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

    मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

    घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

    घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

    डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

    डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
    error: Content is protected !!