हापुड़ में मौसम हुआ सुहावना, बूंदाबांदी शुरू










हापुड़ में मौसम हुआ सुहावना, बूंदाबांदी शुरू

हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में पूर्वानुमान के अनुसार मौसम ने मंगलवार को करवट ली। हापुड़ में बूंदाबांदी शुरू हुई। हापुड़ में दोपहर बाद बूंदाबांदी शुरू हुई जबकि अन्य क्षेत्रों में भी आसमान में काले बादल छा गए। मौसम के बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। संभावना है कि आने वाले दिनों में इसी तरह मौसम का मिजाज रहेगा जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि मौसम विभाग पहले ही बारिश को लेकर संभावना जता चुका है।

हापुड़, बाबूगढ़, पिलखुवा, सिंभावली, हाफिजपुर, गढ़मुक्तेश्वर, धौलाना, कपूरपुर आदि क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला और दोपहर के समय बूंदाबांदी शुरू हो गई जिससे अधिकतम तापमान गिरकर करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान गिरकर करीब 28 डिग्री तक रह गया। संभावना है कि गुरुवार और शुक्रवार को तेज बारिश होगी जबकि बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। मंगलवार को दिन में आसमान में बादल छा गए जिससे मौसम सुहावना हो गया और बूंदाबांदी शुरू हो गई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069








  • Related Posts

    हापुड़ से बड़ी संख्या में पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे भाजपाई

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेरठ में आयोजित रैली में सहभागिता के लिए भाजपा के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। क्षेत्रीय महामंत्री डॉ.…

    Read more

    मेरठ जाने की सूचना पर पुलिस ने नैशनल लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ से मेरठ जाने की सूचना पर रविवार की सुबह 10:00 बजे नैशनल लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं को हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ से बड़ी संख्या में पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे भाजपाई

    हापुड़ से बड़ी संख्या में पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे भाजपाई

    मेरठ जाने की सूचना पर पुलिस ने नैशनल लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट

    मेरठ जाने की सूचना पर पुलिस ने नैशनल लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट

    टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से नकद भुगतान बंद होगा

    टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से नकद भुगतान बंद होगा

    चेयरमैन ने निर्माण कार्यो का उद्घाटन किया

    चेयरमैन ने निर्माण कार्यो का उद्घाटन किया

    किसान नेताओं को किया हॉउस अरेस्ट

    किसान नेताओं को किया हॉउस अरेस्ट

    गौशाला में गोवंशों की दुर्दशा देख गौ रक्षक नाराज

    गौशाला में गोवंशों की दुर्दशा देख गौ रक्षक नाराज
    error: Content is protected !!