
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी जनपद हापुड़ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हापुड़ में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया और उनकी प्रतिमा पर पुष्प व माल्यार्पण कर उन्हें अपने अपने श्रध्दा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर भाजपाइयों ने संकल्प लिया कि वे डा. मुखर्जी के आदर्शों व सिद्धान्तों पर चलेंगे और उनके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है।
भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखजी ने राष्ट्रवाद और राष्ट्रभाक्ति के लिए अपना बालिदान दिया। सभी को उनके बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने सदैव अपने कार्यों में राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। उनके आदर्श व सिद्धान्त प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणादायी हैं।
भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, भूतपूर्व चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत व मालती भारती, भाजपा नेत्री अलका निम, मनोरमा रघुंवशी, भाजपा सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता व अशोक बबली, सुयश वशिष्ठ, मनोज तोमर, मोहन सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सोमवार की दोपहर बाद हापुड़ के अतरपुरा चोपला पर स्थित डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पहुंचे और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने-अपने श्रध्द्धासुमन अर्पित किए।
स्टोर 99 मिनिमॉल मोदीनगर रोड हापुड़ से खरीदें सामान: 8191820867


























