मरीज को ड्रिप लगाकर भूला स्वास्थ्य विभाग, खाली बोतल लेकर घूमता रहा मरीज












मरीज को ड्रिप लगाकर भूला स्वास्थ्य विभाग, खाली बोतल लेकर घूमता रहा मरीज

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हाल ही में जनपद हापुड़ के सिंभावली में स्थित सिखेड़ा सीएचसी में हुई दो नवजातों की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि एक और मामला सामने आया है जिसने स्वास्थ्य विभाग को सवालों के कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। लापरवाही की हद इस कदर हो गई कि अब जीता जागता सबूत सामने आया है। अस्पताल में तैनात स्टाफ ने उल्टी-दस्त से परेशान मरीज के उपचार के लिए ड्रिप लगा दी लेकिन बोतल खाली होने के बाद भी कोई नहीं पहुंचा जिसके बाद मजबूरन मरीज ड्रिप लेकर सीढ़ियां उतरकर चिकित्सक को ढूंढने लगा। लापरवाही का मंजर देख सभी के होश उड़ गए। मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी हापुड़ ने फार्मासिस्ट को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है लेकिन यह कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक ही सीमित रहती है। लापरवाहों के खिलाफ तो मुकदमा भी दर्ज होना चाहिए जिससे भविष्य में इस तरह की गलती ना हो। वहीं अस्पताल की जिम्मेदारी संभाल रहे जिम्मेदारों ने कहा कि मामले की जांच जारी है। इस तरह का प्रकरण बेहद गलत है।

मरीज ने बताया कि ड्रिप खत्म होने के बाद वह नीचे आया और चिकित्सक को ढूंढने लगा। आप ही सोचिए कि यदि इस मरीज की जगह कोई बुजुर्ग होता तो उसका क्या हश्र होता? वह किस तरह कमजोरी में सीढ़ियां उतरकर नीचे आता? आपको बता दें कि ड्रिप खत्म होने के बाद मरीज का रक्त वापस बोतल में जाने लगा जिसे देखकर वह डर गया और मजबूरन सीढ़ियां उतरकर नीचे आया। मामले की जांच जारी है लेकिन लापरवाहों पर मुकदमा भी दर्ज होना चाहिए।

DA POLO से खरीदें जेंट्स कलेक्शन || 70% तक छूट: 7836889091











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!