
गेहूं पर मंडी शुल्क चोरी की आशंका से छापे मारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गेहूं पर मंडी शुल्क की चोरी की आशंका के कारण मंडी समिति अफसरों के एक दल ने गुरुवार को हापुड़ में व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की और गेहूं स्टाक व दस्तावेज खंगाले।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गेहूं खरीद लक्ष्य पूरा न होने व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर गेहूं के पर्याप्त स्टार होने तथा गत दिनों हरियाणा से भारी गेहूं मंगाने और गेहूं पर मंडी शुल्क चोरी की आशंका के चलते गुरुवार को मंडी समिति के अफसर तीन गाड़ियों में सवार हो कर पक्का बाग हापुड़ के खाधान्न व्यापारी सुरेश चन्द के प्रतिष्ठान पर पहुंचे।
और गेहूं आदि खाद्यान्न का स्टाक चैक किया तथा दस्तावेज आदि खंगाले। टीम ने करीब तीन घंटे तक हिसाब-किताब चैक किया। इस सम्बंध में मंडी समिति सचिव की प्रतिक्रिया हेतु कई बार फोन पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, परन्तु फोन रिसीव नहीं किया गये।
बता दें कि हापुड़ में गेहूं, चावल, मूंगफली, सरसों, दलहन, हरी सब्जी व फल आदि पर बड़े पैमाने पर मंडी शुल्क से भारी चोरी हो रही है और सरकार को लाखों रुपए रोज का राजस्व खोना पड़ रहा है।
स्टोर 99 मिनिमॉल मोदीनगर रोड हापुड़ से खरीदें सामान: 8191820867


























