
सरकारी पिस्टल लूटकर पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहा कुख्यात गोकश को लगी गोल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में कुख्यात गौकश से हाफिजपुर तथा गढ़मुक्तेश्वर की संयुक्त टीम की मुठभेड़ हो गई। बुधवार की रात हुई इस मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने गढ़ पुलिस की सरकारी पिस्टल लूट ली। इसके बाद उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। गढ़ तथा हाफिजपुर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए बदमाश को मुंहतोड़ जवाब दिया जिसमें बदमाश घायल हो गया। गढ़मुक्तेश्वर के क्षेत्राधिकारी ने बताया कि भगाने का प्रयास कर रहे बदमाश नूरु कुरैशी पुत्र यासीन निवासी ग्राम अठसैनी थाना गढ़मुक्तेश्वर से लूटी गई सरकारी पिस्टल बरामद कर ली गई है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पर करीब 30 मुकदमे पंजीकृत हैं।
दरअसल हाफिजपुर पुलिस गौकशी की घटना में प्रयुक्त उपकरण बरामदगी के दौरान आरोपी को गढ़ क्षेत्र लेकर पहुंची जहां से गोकश ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का प्रयास करने वाले कुख्यात गोकश बदमाश को थाना गढ़मुक्तेश्वर व हाफिजपुर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में घायलावस्था में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से लूटी गई सरकारी पिस्टल मय मैगजीन व गौकशी करने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।
गिरफ्तार बदमाश नूरु कुरैशी पुत्र यासीन निवासी ग्राम अठसैनी थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ शातिर किस्म का गोकश/अपराधी है जो थाना गढ़मुक्तेश्वर का टॉप-10/हिस्ट्रीशीटर (एच0एस0-5A) अपराधी है जिसके द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर दिनांक दो जून की रात्रि में थाना हाफिजपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम सालेपुर कोटला के जंगल में गौकशी की घटना कारित की गई थी। इस संबंध में थाना हाफिजपुर पर मु0अ0सं0 85/2025 धारा 3/5/8 गौवध अधि0 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार बदमाश को थाना हाफिजपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्रांतर्गत गौकशी की घटना में प्रयुक्त उपकरणों की बरामदगी हेतु लेकर गई थी जहां पर बदमाश द्वारा पुलिस की सरकारी पिस्टल छीनकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया गया तथा पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश गोली लगने से घायल हुआ है। गिरफ्तार बदमाश के विरुद्ध जनपद हापुड़ के विभिन्न थानों पर गौकशी, हत्या का प्रयास, चोरी, गैंगस्टर एक्ट आदि अपराधों के करीब 30 मुकदमे दर्ज हैं।
स्टोर 99 मिनिमॉल मोदीनगर रोड हापुड़ से खरीदें सामान: 8191820867

































