
दो चाकूबाज पुलिस ने दबोचे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के थाना सिम्भावली पुलिस ने अंटी में चाकू लगाकर घुम रहे दो युवको को धर दबोचा।पुलिस ने चाकूबाज के कब्जे से एक-एक चाकू बरामद किया है।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली पुलिस ने चैकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से दो अवैध चाकू बरामद किए हैं।आरोपी गांव हिम्मत पुर के नीरज व ललित है।पुलिस ने दोनो को जेल भेज दिया है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
























