
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश पुलिस की आरक्षी भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। हापुड़ से भी 858 अभ्यर्थी लखनऊ गए थे जिन्हें नियुक्ति पत्र मिले हैं। जनपद हापुड़ की रहने वाली युवतियों ने भी कड़ी मेहनत के बाद इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। हापुड़ के निजामपुर की रहने वाली नेहा और उनकी सगी बहन प्रभा ने भी इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया है जिन्होंने बताया कि उनके पिता जगपाल सिंह का कैंसर की बीमारी के कारण 2021 में निधन हो गया था जिसके बाद उन्होंने अपने घर की जिम्मेदारियों को संभाला। उन्होंने अपने खेतों पर दिन में कड़ी मेहनत की और घर आकर सारा काम करती। रात के समय पढ़ाई करती और सुबह के समय फिर से तैयारी में जुट जाती। इस कठोर दिनचर्या के साथ दोनों बहनों ने अपनी मां के सपने को साकार किया है। दोनों ने ही कड़ी मेहनत कर आरक्षी भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण की है। नेहा प्रभा ने बताया कि पहली बार उनके परिवार में लड़कियां अब खाकी पहनेगी।
वहीं बाबूगढ़ के बछलौता के रहने वाले देवेंद्र सिंह की बेटियां गीता और साक्षी ने भी इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। दोनों सगी बहनों की मेहनत की जगह-जगह प्रशंसा हो रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























