
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण में तैनात अधिकारियों के तबादले
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण हापुड़ में लंबे समय से पदों पर जमे अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। अवर अभियंता अंगद सिंह, महेश उप्रेती, अवर अभियंता से सहायक अभियंता बने वीरेश राणा, राकेश तोमर का किया गया स्थानांतरण। अवर अभियंता अंगद सिंह, महेश उप्रेती लखनऊ विकास प्राधिकरण लखनऊ में अवर अभियंता पद पर किए गए तैनात, सहायक अभियंता राकेश तोमर अयोध्या विकास प्राधिकरण अयोध्या में किया गया स्थानांतरण, सहायक अभियंता वीरेश राणा का स्थानांतरण सहारनपुर विकास प्राधिकरण सहारनपुर किया गया।
मेरठ विकास प्राधिकरण में तैनात सहायक अभियंता राज सिंह, प्रयागराज विकास प्राधिकरण में सहायक अभियंता के पद पर तैनात कमल कुमार थापर, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात अमित कादियान, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में तैनात अवर अभियंता संजय कुमार को हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण स्थानांतरित किया गया है।
मात्र एक रुपए में लोन करा कर घर ले जाओ AC, फ्रिज, वाशिंग मशीन: 9536777474


























