
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): 13 जून शुक्रवार को आनंद विहार बिजली घर पर मरम्मत कार्य होगा जिस वजह से शुक्रवार की सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए बिजनेस प्लान के तहत 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर को 10 एम वी ए की पावर क्षमता बढाई जाएगी।























