
👁 0 views Views
चावल से भरा ट्रक पलटा कंडक्टर घायल
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ के अन्तर्गत बघलौता फ्लाई ओवर से पहले गुरुवार की तड़के पलटने से कंडक्टर घायल है। ट्रक में चावल की बोरियां लदी थी।
ट्रक चालक दिनेश कुमार पुत्र रघुवीर व कंडक्टर आशीष पुत्र सीताराम निवासीगण चाडरा थाना महुली जिला सीतापुर हरियाणा से चावल लेकर जा रहे थे कि बहलौता फ्लाई ओवर से पहले शिवा ढाबे के पास असंतुलित होकर पलट गया बताते है कि चालक को झपकी आ गई थी। इस हादसे में कंडक्टर को चोट आई है। सूचना पर थाना बाबूगढ पुलिस मौके पर पहुंची और कंडक्टर रो अस्पताल भेजा।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






























