
अवैध खनन में लिप्त दो डंपर व एक जेसीबी सीज, दर्ज हो मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव ददायरा में चल रहे अवैध खनन के खिलाफ एसडीएम हापुड़ ईला प्रकाश ने कार्रवाई की है। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर दो डंपरों और एक जेसीबी मशीन को सीज कर दिया जिससे अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा है।
देहात क्षेत्र के गांव ददायरा में अवैध खनन की सूचना पर बुधवार की रात एसडीएम ईला प्रकाश ने छापामार कार्रवाई की और अवैध खनन में लिप्त दो डंपरों तथा जेसीबी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सीज कर दिया। आपको बता दें कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर विभाग को मुकदमा भी दर्ज करना चाहिए जिससे अवैध खनन करने वालों के हौंसले को पस्त किया जा सके।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





























