प्राचीन वैदिक पद्धति योग,प्राणायाम,ध्यान से ही आत्मिक उन्नति संभव












प्राचीन वैदिक पद्धति योग,प्राणायाम,ध्यान से ही आत्मिक उन्नति संभव
हापुड़,सीमन(ehapurnews.com):आर्य कन्या इंटर कॉलेज हापुड मे गत पांच दिन से चल रहे आवासीय “आर्य कन्या आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर में रोहतक से पधारी बहन पूनम आर्य एवं सहयोगी अंकिता आर्य,एकता आर्य ने प्रातः कालीन सत्र में शिविरार्थियों को प्राचीन वैदिक पद्धति से योगासन, प्राणायाम, ध्यान का अभ्यास कराया एवं जीवन में सफलता प्राप्त करने में इनके महत्व को प्रसार से समझाया।बालिकाओं ने रुचि पूर्वक प्रशिक्षण लिया।
मध्याह्न में बौद्धिक सत्र में शिविरार्थियों को राष्ट्र भक्ति,समाज एवं परिवार में किस प्रकार व्यवहार करना चाहिए तथा अनुशासन,अधिकार, कर्तव्यों के मौलिक,व्यवहारिक सिद्धांतों को बताकर उन्हें अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
साय कालीन सत्र में विभिन्न शास्त्रों को चलाने का प्रशिक्षण गुरुकुल छोटीपुरा से पधारी विभूति,प्रीति आर्या,श्रेया शंखधर द्वारा दिया गया।
नगर की समाज सेविकाओं मधु अग्रवाल,पूनम शर्मा,उर्मिला गोयल,मधु गोयल द्वारा बालिकाओं को स्वादिष्ट,रुचिकर अल्पाहार कराया गया। आर्य कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ साधना तोमर एवं अन्य आचार्यों ने शिविर में ज्ञान वर्धक उद्बोधन से बालिकाओं का बौद्धिक व मानसिक रूप विकास करने के सूत्र दिए।

स्टोर 99 मिनिमॉल मोदीनगर रोड़ हापुड़ से खरीदें सामान: 8191820867











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!