
Crowd of diverse people. Banner with group of multiracial men and women standing together. Concept of unity and multicultural community. Cartoon flat vector illustration isolated on white background
बांग्लादेशी व रोहिंग्या नागरिकों की हुई जांच
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों की जांच की गई। नागरिकों की तलाश के लिए शनिवार को पुलिस ने ईंट-भट्टों, झुग्गी झोपड़ी और अन्य स्थानों पर अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने मजदूरों के पहचान पत्र की भी जांच की।
पुलिस उपाधीक्षक वरुण मिश्रा ने कहा कि बाहरी लोगों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। क्षेत्र में रह रहे बाहर के लोगों का सत्यापन जरूरी है। उन्होंने सभी थाना प्रबंधक और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने क्षेत्र में बांग्लादेशी की पहचान करके उन्हें वापस भेजें। इस संबंध में किसी थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारिक की कोई लापरवाही पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




























