
Set of unique summer chocolate popsicle and ice cream treats isolated on a white background
बृजघाट पर बिकते हैं गुणवत्ताहीन खाद्य पदार्थ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बृजघाट पर गर्मी में गंगा स्नान हेतु श्रध्द्धालुओं की भीड़ बढ़ने के साथ ही नकली व घटिया तथा गुणवत्ताहीन खाद्य पदार्थों तथा शीतल पेय पदार्थों की बिक्री भी बढ़ जाती है जिनमें शिकंजी, सोडा-नीबू पानी, आइसक्रीम, लस्सी, बर्फ, तथा कोल्ड ड्रिंक आदि शामिल है। इनकी बिक्री व निर्माण, घटिया पदार्थ तथा रसायन आदि का इस्तेमाल किया जाता है।
लोकल बने शीतल पेय पदार्थ, लस्सी, शिकंजी तथा आईसक्रीम तो किसी जहर से कम नहीं है, जो सिंथेटिक रंग, रसायन, दही आदि का प्रयोग किया जाता है। खाद्य औषधि व प्रशासन विभाग को इस ओर ध्यान देकर एक अभियान चलाना चाहिए ताकि श्रध्दालु किसी बीमारी की पकड़ में न आए।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601






















