
परिजनों को बिना बताए राधा-कृष्ण के दर्शन करने मथुरा गई दो किशोरियां बरामद
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली दो किशोरियां परिजनों को बिना बताए राधे कृष्ण के दर्शन करने के लिए मथुरा चली गई जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस की मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो दोनों किशोरियों को मथुरा से बरामदकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दोनों किशोरियों ने बताया कि वह श्री राधा-कृष्ण के दर्शन करने के लिए मथुरा गई थी।
बाबूगढ़ के थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा बाबूगढ़ पुलिस को सूचना दी गई कि उसकी 13 तथा 14 वर्षीय दो पोतियां रात के समय घर से बिना बताए कहीं चली गई जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और दोनों किशोरियों को मथुरा से बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया। साथ ही दोनों को समझाया कि बिना बताए घर से न जाए।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601



























