अकडौली के प्राथमिक स्कूल में लगा समर कैम्प












अकडौली के प्राथमिक स्कूल में लगा समर कैम्प
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड के पास के गांव अकडौली में बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय में बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्राचीष सिंह सिद्धू ग्राम प्रधान अकड़ोली ने किया। कार्यक्रम के संचालक मुकेश कुमार प्रधानाध्यापक ने सभी को समर कैंप के विषय में जानकारी दी और बताया कि यह कार्यक्रम 25 मई 2025 से शुरू होकर 10 जून 2025 तक प्रातः 7:00 बजे से 10:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियों द्वारा छात्रों को आईसीटी, विज्ञान, गणित किट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल कूद, योगासन, पर्यावरण, स्वच्छता आदि कार्यक्रम के कौशल को स्वस्थ्य माहौल में बच्चों को ग्रीष्म अवकाश के समय में विभिन्न गतिविधियों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। इसके साथ-साथ ही सभी उपस्थित छात्रों को प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार एवं ग्राम प्रधान प्राचीष सिंह सिद्धू द्वारा स्टेशनरी के रूप में पेन, अभ्यास पुस्तिका, पेंसिल, रबर, कलर, टी एल एम, पोस्टर मेकिंग सामग्री आदि वितरित की गई तथा अतिरिक्त न्यूट्रिशन के रूप में ग्लूकोस बिस्किट के पैकेट का वितरण किया गया। छात्राओं को शुद्ध वातावरण में समर कैंप में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित कराई गई। इस अवसर पर मोहम्मद यासीन शिक्षामित्र, मनोज कुमार एसएमसी सदस्य एवं अन्य अभिभावक उपस्थित रहे।

AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) व डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स कर बनाएं बेहतर भविष्य, पाएं नौकरी: 9899140180











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!