
जिलाधिकारी ने गांव शेरपुर का किया औचक निरीक्षण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय लगातार क्षेत्र का जायजा ले रहे हैं। जिलाधिकारी शनिवार को जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव शेरपुर पहुंचे जहां उन्होंने गांव का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्य समय सीमा के भीतर हो। इस दौरान जिलाधिकारी ने चारपाई पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना।
समस्या सुनने के दौरान ग्रामीणों ने पेंशन, राशन और चकरोड आदि से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। मौके पर मौजूद एसडीम साक्षी शर्मा को सभी समस्याओं को समय सीमा के भीतर हल करने के निर्देश दिए और बंद चकरोड को खुलवाने के लिए भी कहा।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025































