व्यापारी से लूट के मामले में जांच जारी












व्यापारी से लूट के मामले में जांच जारी

हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के बस अड्डा पुलिस चौकी के पास गुरुवार की रात को दो बदमाशों ने बाइक से दुकानदार को टक्कर मार कर 55,000 रुपए लूट लिए थे। घटना के समय दुकानदार सड़क पर गिर गया जिसके बाद आरोपियों ने उसकी जेब में रखे पैसे निकाल लिए और फरार हो गए।पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

मोहल्ला रजनी विहार निवासी हरकेश ने बताया कि वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। जब बस अड्डा चौकी के पास पहुंचे तो बाइक सवार बदमाशों ने टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बदमाशों ने उनपर हमला बोला और 55,000 रुपए लूट कर फरार हो गए। शोर सुनकर अन्य लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है।

Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!