सम्पूर्ण समाधान दिवस से 81 फरियादी निराश लौटे












सम्पूर्ण समाधान दिवस से 81 फरियादी निराश लौटे
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड जनपद की तीनो तहसीलों हापुड, गढ़मुक्तेश्वर व धौलाना में मई माह के तीसरे शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जिनमें प्राप्त हुई 108 शिकायतें में से 27 का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।सम्पूर्ण समाधान दिवस में मेरठ मंडलायुक्त, पुलिस उप महानिरीक्षक तथा जनपद के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की शिकायतो को सुना।
गढ़मुक्तेश्वर तहसील में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान गढ़मुक्तेश्वर तहसील दिवस में कुल 60 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 20 का मौके पर अधिकारियों द्वारा निस्तारण कराया गया। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित जनपदीय सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी को मिलना चाहिए। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं उनका निस्तारण ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने तहसीलदार हापुड़ को निर्देश दिए कि तहसील दिवस में जो भी शिकायत प्राप्त हुई हैं उनमें स्वयं मौके पर जाकर जांच करें, जांच के उपरांत प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शिकायत के निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया जाये l इसी के साथ जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में उपस्थित अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए की तहसील दिवस में जो भी शिकायत प्राप्त हो रही हैं उनका आगामी तहसील दिवस से पूर्व निस्तारण करना सुनिश्चित करें जिससे उन समस्याओं को बार-बार न दोहराया जाए l इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, उप जिलाधिकारी साक्षी शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुनील त्यागी, तहसीलदार गढ़, पुलिस क्षेत्र अधिकारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इसके साथ ही धौलाना तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए अपर जिला अधिकारी संदीप कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए तहसील में आई शिकायत का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं प्राथमिकता के आधार पर करें।
अपर जिला अधिकारी के समक्ष तहसील दिवस में 23 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 02 का निस्तारण कराया गया। इसी क्रम में हापुड़ तहसील की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त मेरठ के द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतो को सुना। सम्पन्न हुए हापुड़ तहसील दिवस में 25 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 05 का निस्तारण किया गया।

एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!