ओवरटाइम व रिटेनरशिप के अटके भुगतान को लेकर एक बार फिर आंदोलन की चेतावनी












ओवरटाइम व रिटेनरशिप के अटके भुगतान को लेकर एक बार फिर आंदोलन की चेतावनी

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की सिंभावली शुगर मिल में कर्मचारियों ने एक बार फिर आंदोलन की हुंकार भरी है। ओवरटाइम व रिटेनरशिप के भुगतान को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलन कर धरने पर बैठने वालों का आधा वेतन काटने पर चीनी मिल कर्मचारियों ने फिर से आंदोलन की चेतावनी देते हुए जमकर हंगामा कर नारेबाजी की।
ज्ञात हो कि रिटेनरशिप और ओवरटाइम के रुके हुए भुगतान की अदायगी को लेकर पिछले महीने सिंभावली शुगर मिलकर्मियों ने कई दिनों तक आंदोलन करते हुए धरना दिया था। शुक्रवार को वेतन जारी किया गया तो उसमें आधा वेतन काटे जाने का पता लगते ही एक बार फिर कर्मचारियों ने हुंकार भरी। कर्मचारियों ने हंगामा करते हुए मिल प्रबंधक और कोर्ट द्वारा नियुक्त आईआरपी पर बदले की भावना से उत्पीड़न करने के आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि काटे गए वेतन का अभिलंब भुगतान न होने की दिशा में फिर से आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान हामिद अली, सुदेशपाल, ताहिर, पवन त्यागी, परविंदर, अरुण त्यागी, रतिराम भाटी, वेदपाल गौतम आदि ने प्रदर्शन कर दिया।

फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!