संपूर्ण संविधान दिवस में फरियाद लेकर पहुंची महिला हुई बेहोश












संपूर्ण संविधान दिवस में फरियाद लेकर पहुंची महिला हुई बेहोश

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की फरियाद सुनी गई और निस्तारण गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए गए। मेरठ कमिश्नर तथा डीआईजी क्लानिधि नैथानी ने हापुड़ नगर पालिका परिषद के सभागार कक्ष में लोगों की समस्याएं सुनी। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक महिला अपनी फरियाद लेकर पहुंची। इसी बीच वह किन्हीं कारणों से बेहोश होकर जमीन पर गिर गई जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत बेहोश हुईमहिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान हापुड़ नगर पालिका परिषद के परिसर में फरियादियों की फरियाद को सुना जा रहा था। तभी हापुड़ की मजीदपुरा की गली नंबर 6 की रहने वाली शाहना बेहोश हो गई जिसके बाद मौके पर मौजूद कांस्टेबल अंकित राठी, कांस्टेबल रविंद्र सिंह, कांस्टेबल विक्रांत, महिला पुलिसकर्मी मनीषा ने महिला को बाबूगढ़ थाने की गाड़ी से तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार हुआ।

थाना समाधान दिवस में जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ निवासी अमित कुमार पुत्र चरण सिंह भी पहुंचे जिन्होंने अधिकारियों को अवगत कराया कि उनका नगर पंचायत बाबूगढ़ पर करीब दो लाख 27 हजार रुपए बकाया है। उन्होंने नगर पंचायत बाबूगढ़ की अस्थाई गौशाला को चारा भूसे की आपूर्ति की थी  26 अक्टूबर 2020 को गौशाला बंद कर दी गई लेकिन उनका भुगतान आज तक नहीं हुआ जिसके चलते वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उनकी सुद्ध लेने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कई बार संबंधित को पत्र लिखा लेकिन अभी तक उनका भुगतान नहीं हुआ है। पीड़ित के ऊपर दो बैंकों का ऋण भी चढ़ चुका है। अमित कुमार का कहना है कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह अपने परिवार के साथ भूख हड़ताल पर बैठ जाएगा।

हापुड़ के साथ-साथ धौलाना व गढ़मुक्तेश्वर में भी समस्याएं सुनी गई। धौलाना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस अधिकारियों ने फरियादियों की फरियाद सुनी।

एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी











  • Related Posts

    आईआईए व डीआईए होली उत्सव में उद्यमियों ने जमकर मस्ती की

    🔊 Listen to this आईआईए व डीआईए होली उत्सव में उद्यमियों ने जमकर मस्ती कीहापुड़,सीमन(ehapurnews.com):हापुड के औद्योगिक क्षेत्र धीरखेड़ा में आईआईए (इंडियन इंडस्ट्रीज एसो.) व डीआईए (धीरखेड़ा इंडस्ट्रीयल एसो.) के…

    Read more

    पिता ने मुरादाबाद निवासी दंपति को गोद दी थी बच्ची, गायब करने का आरोप निकला झूठा

    🔊 Listen to this पिता ने मुरादाबाद निवासी दंपति को गोद दी थी बच्ची, गायब करने का आरोप निकला झूठा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आईआईए व डीआईए होली उत्सव में उद्यमियों ने जमकर मस्ती की

    आईआईए व डीआईए होली उत्सव में उद्यमियों ने जमकर मस्ती की

    पिता ने मुरादाबाद निवासी दंपति को गोद दी थी बच्ची, गायब करने का आरोप निकला झूठा

    पिता ने मुरादाबाद निवासी दंपति को गोद दी थी बच्ची, गायब करने का आरोप निकला झूठा

    आठ दिवसीय सिद्ध चक्र महाविधान पाठ का समापन हुआ

    आठ दिवसीय सिद्ध चक्र महाविधान पाठ का समापन हुआ

    हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

    हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

    रुपयों के लेनदेन के मामले में चले लाठी-डंडे, तीन गिरफ्तार

    रुपयों के लेनदेन के मामले में चले लाठी-डंडे, तीन गिरफ्तार

    हापुड पुलिस लाइन में होलिका दहन

    हापुड पुलिस लाइन में होलिका दहन
    error: Content is protected !!