
👁 0 views Views
ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के नली के ग्रामीणों ने बिजली घर पहुंच कर जमकर हंगामा किया जिनका कहना है कि पिछले एक हफ्ते से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित है। कुछ घंटे के लिए लाइट आ रही है। उनकी समस्या का समाधान किया जाए वरना वह धरना प्रदर्शन करेंगे।
गांव नली के लोग रामपुर बिजली घर पहुंचे और अधिकारियों को बुलाने की बात कही। अधिकारियों के पहुंचने पर उन्होंने अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया और कहा कि विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है।
सिद्धार्थ चिल्ड्रन एकेडमी, हापुड़ में एडमिशन हेतु सम्पर्क करें: 8218066639






















