
तांत्रिक क्रिया का विरोध करने पर मकान मालिक को पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): तांत्रिक काम बंद करने के लिए कहा तो बहन, भाई और भाभी ने मिलकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान तीनों घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला कोटा सादात का है जहां के रहने वाली आबाद ने बताया कि वह परिवार के साथ मेरठ में रह रहा है। कुछ दिन पहले उसे पता चला कि उसका छोटा भाई इरशाद व उसकी पत्नी शाहीन, उसके पैतृक गांव में तांत्रिक का काम कर रहे हैं। जब उसने तांत्रिक कार्य का विरोध किया तो आरोपियों ने मिलकर उसे पीटा जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए इरशाद, उसकी पत्नी शाहीन और भाभी फातिमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मात्र एक रुपए में लोन करा कर घर ले जाओ AC, फ्रिज, वाशिंग मशीन: 9536777474

































