
भाजपा मंत्री की सैन्य अफसर पर टिप्पणी से कांग्रेस का धरना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की अफसर कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को हापुड़ में शहर कांग्रेस व जिला कांग्रेस कमेटी तथा कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और भाजपा के प्रदेश मंत्री द्वारा सैन्य अफसर कर्नल सोफिया पर की गई टिप्पणी को नारी व सेना का अपनाम बताया। प्रदर्शनकारी कांग्रेस नेता आरोपी मंत्री को बर्खास्त करने तथा सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन का आह्वान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने किया था।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी व नगर अध्यक्ष इरफान कुरैशी की अगुवाई में सैकड़ों कांग्रेसजन गुरुवार को नारेबाजी करते हुए हापुड़ की नगर पालिका परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पहुंचे और मांग के समर्थन में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
बता दें कि मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने महू विधान सभा क्षेत्र की एक जनसभा में कर्नल सोफिया को पाकिस्तानी आतंकियों की बहन बताया था।
कांग्रेस नेताओं ने एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी हापुड़ को दिया और मांग की कि आरोपी मंत्री को तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर रिपोर्ट दर्ज की जाए और जेल भेजा जाए। इस अवसर पर भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह, अभिषेक गोयल, विक्की शर्मा, डा.जकरिया मनस्वी, दिनेश शर्मा, भरत लाल शर्मा, नरेश भाटी, अरविंद शर्मा, कुसुम लता आदि उपस्थित थे।
निर्मला देवी इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए करें संपर्क: 8218393381
























