
गाजियाबाद में होने वाले कोरी समाज के सम्मेलन को लेकर पिलखुवा में बैठक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा स्थित सर्वोदय नगर में अमित कोरी (जल प्रहरी) निवास पर बैठक का आयोजन कर कोरी समाज के लोगों को दिनाँक 25/05/2025 गाजियाबाद को होने वाले कोरी समाज के सम्मेलन के विषय में कोरी समाज के लोगों को जानकारी दी गई और अधिक संख्या में लोगों के पहुँचकर सम्मेलन को सफल बनाने का आव्हान किया गया। सम्मेलन के अध्यक्ष एडवोकेट लेखराज माहोर ने लोगों को सम्मेलन के विषय में विस्तार से बताया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को निमंत्रण दिया गया है जिनके सामने समाज की मुख्य समस्याओं से भी अवगत कराया जायेगा।
इस अवसर पर टीकाराम कोरी, भरत सिंह, धनपाल कोरी, चम्पा कोरी (सभासद), दुष्यंत कोरी (जिला सह-सयोंजक बुनकर प्रकोष्ठ भाजपा हापुड़ एवं प्रभारीः मेरठ मण्डल व सदस्य प्रदेश कार्यसमिति अखिल भारतीय कोली समाज उ.प्र.), राहुल कोरी, गौरव कोरी, सुशील कोरी, रवि कोरी, प्रधान पुनीत कोरी, बृजमोहन कोरी, भूपेंद्र कोरी आदि लोग उपस्थित रहे।
प्लाइवुड, हार्डवेयर और मॉड्यूलर किचन एसेसरीज से जुड़ा सारा सामान होलसेल दामों पर खरीदें: 9927019562

































