
पाक समर्थकों की खबर लेने में जुटा खुफिया तंत्र
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत-पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव के बाद पाकिस्तान के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों की अब खुफिया विभाग खबर लेगा और उनके पाकिस्तान कनैक्शन खंगालेगा।
मेरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानू भास्कर ने कहा है कि वेस्ट यूपी के कुछ जिलों में देश विरोधी कमेट करने और वीडियो डालने को लेकर मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। सभी मुकदमों में विवेचना शुरू कराई गई है। खुफिया विभाग भी इन मुकदमों में आरोपियों के खिलाफ जांच करेगा। साक्ष्य संकलन के लिए टीम सक्रियता से काम करेगी और सजा दिलाई जाएगी।
हापुड़ कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक भ्रामक पोस्ट डालने वाले आरोपी मौहल्ला पीर बाहुद्दीन निवासी नवेद राइन को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
वेस्ट यूपी के तमाम जिलों में कुल 17 मुकदमे दर्ज हुए है। मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली निवासी अनवर जमील और एक अन्य ने पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाए थे। दोनों को पकड़ा गया और देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया गया। बागपत में खेकड़ा कोतवाली में दो मुकदमे दर्ज कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। हापुड़ में कोतवाली और पिलखुवा में दो मुकदमे दर्ज हुए और दो आरोपी गिरफ्तार हुए।
अब खुफिया विभाग पाक समर्थकों की खबर लेने तथा उनकी कुंडलियां खंगालने में जुट गया है। खुफिया तंत्र आरोपियों के मोबाइल की जांच में जुटा है और उनके पाक कनैक्शन आदि की जांच के साथ-साथ यह भी जांच में जुटा है कि पाक समर्थक मोबाइल के माध्यम से किस-किस से जुड़े थे।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

































