
बुद्ध पूर्णिमा पर किया गंगा स्नान
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): बैसाख माह की बुद्ध पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने बृजघाट गंगा तट पर स्नान कर भारतीय व सनातन संस्कृति के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया।
जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल बृजघाट पर श्रद्धालुओं का रविवार से ही पहुंचना शुरु हो गया। हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लाखों श्रद्धालुओं ने बृजघाट पहुंच कर डेरा डाल लिया और सोमवार को भोर होते ही गंगा में डूबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने मां गंगा का पूजन कर विश्व कल्याम की कामना की और गरीबों को भोजन कराया और दान दिया।
मान्यता है कि बैसाख पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से पुण्य का लाभ मिलता है और परिवार निरोगी रहते हुए सुख व स्मृद्धि की ओर बढ़ता है।
निर्मला देवी इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए करें संपर्क: 8218393381

































