
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकोली में शुक्रवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई फायरिंग में एक व्यक्ति को गोली लगने से घायल हो गया। गोली चलने की सूचना मिलते ही सीओ जितेंद्र कुमार थाना बाबूगढ़ प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया। ग्राम छपकोली में पंकज पुत्र जयकरण को मोनू उर्फ़ ढील्लन पुत्र अमरपाल व मयंक पुत्र अजय निवासीगण ग्राम छपकौली ने आपसी लड़ाई के दौरान गोली मार दी जिसमें गोली पंकज के बाएं कंधे पर लगी है। घायल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
























