एसए इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने खेल महोत्सव 2025 में दिखाया दम












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड बाईपास पर स्थित एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को एस ए इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जे एम एस खेल महोत्सव 2025 की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया एवं शानदार प्रदर्शन किया। खेल महोत्सव में छात्र-छात्राओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक, रजत एवं कासंय पदक जीते।
खेल महोत्सव के सभी प्रतिभागियों में एकल खेलों में बढ-चढकर हिस्सा लिया और इस महोत्सव का आनंद उठाया। साथ ही स्कूल का गौरव भी बढ़ाया। स्कूल के स्पोर्ट्स अध्यापक सचिन के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक रजक पदक और कासंय पदक जीता। इस खेल का आयोजन जेएमएस स्कूल में किया गया जिसमें 40 से अधिक स्कूल के 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में कक्षा आठ की रिया ने लॉन्ग जंप एवं 100 मीटर रेस में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। कक्षा छठी के रुद्रांश ने 60 मीटर रेस में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पद जीता। कक्षा नौवीं की गुंजन ने लॉन्ग जंप एवं 200 मीटर में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। विद्यालय की डायरेक्टर् जयश्री सिंह तोमर ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय की प्रधानाचार्या हिमानी अग्रवाल ने छात्र- छात्राओं को बधाई देते हुए उनका मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि खेल हमें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। उनमें टीम वर्क, नेतृत्व व सामाजिक कौशल को विकसित करता है। इसलिए विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ इस प्रकार की प्रतियोगिता समय-समय पर होती रहनी चाहिए जिससे विद्यार्थियों का शारीरिक एवं मानसिक विकास पूर्ण रूप से हो सके। उन्होंने सभी अभिभावकों से भी अपील की, कि बच्चों को मोबाइल एवं टेलीविजन से दूर कर शारीरिक गतिविधियों एवं खेलकूद के लिए प्रेरित करें।

एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!