जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में जेएमएस खेल महोत्सव का आयोजन












जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में जेएमएस खेल महोत्सव का आयोजन

हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में जेएमएस खेल महोत्सव का अद्भुत आयोजन कराया गया जिसमें अन्तरस्कूलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 40 स्कूलों के लगभग 400 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर आयुष सिंघल, सचिव रोहन सिंघल व प्रधानाचार्य डॉक्टर निधि मलिक ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी मेहमानों का स्वागत सम्मान प्रतीक देकर किया। कीड़ा भारती मेरठ प्रांत के अध्यक्ष विशाल मित्तल, जिला सह मंत्री मनोज और खो-खो संघ हापुड़ के सचिव रविंद्र गुर्जर जो शारीरिक शिक्षक भी है (बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश) में उनके द्वारा रिबन काटकर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। रविंद्र ने बताया कि जेएमएस वर्ल्ड स्कूल समय-समय पर बच्चों के भविष्य को उज्जवल करने के लिए कार्यक्रम को आयोजित करता रहता है। विशाल मित्तल ने बताया कि हमें 2036 ओलंपिक की तैयारी अभी से शुरू करनी है जिसमें हम भविष्य में सर्वप्रथम स्थान प्राप्त कर अपने देश का नाम रोशन कर सकें। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के स्पोर्ट्स ऑफिसर दीपांशु गर्ग ने बताया कि बालिका वर्ग में अंडर 10 में अनन्या ने प्रथम अंशिका ने द्वितीय लवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में अर्णव ने प्रथम रूद्र ने द्वितीय नमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 12 बालक वर्ग में सुशांत यादव ने प्रथम सागर रावत ने द्वितीय तथा स्वरित चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही बालिका वर्ग में यशिका ने प्रथम अरवी ने द्वितीय तथा राध्या शर्मा ने तीर्थ स्थान प्राप्त किया। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर आयुष सिंघल व प्रधानाचार्य डॉक्टर निधि मालिक द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए अंकुर,अमित ,मनोज,लवलेश,आयषी , नीरज, अवनीश,लायेबा, सचिन,नितिन,रितिक आदि लोगों का सहयोग रहा

JMS में Admission के लिए संपर्क करें: 7302252600











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!