
एटा में तैनात पिलखुवा निवासी दारोगा का निधन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लुहारान निवासी 39 वर्षीय हेमंत कुमार वर्मा जनपद एटा के थाना मिरहचली में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे जिनका ड्यूटी के दौरान अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर हेमंत वर्मा के परिवार में कोहराम मच गया। हेमंत कुमार वर्मा पिछले कुछ दिनों से जनपद एटा में तैनात थे। शनिवार की रात करीब 12:00 बजे वह थाने में मौजूद थे। इसी दौरान उनके सीने में दर्द हुआ। साथी पुलिस कर्मियों ने उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार को उनका शव पिलखुवा पहुंचा जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। वह अपने पीछे पत्नी ज्योति, 18 वर्षीय पुत्री गुड़िया, 13 वर्षीय पुत्र अंश तथा 10 वर्षीय पुत्र आर्यन को छोड़ गए हैं।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

























