पिलखुवा: बस से कुचलकर युवक की मौत












हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर बीती रात चलती बस से उतर रहे धर्मवीर की दर्दनाक मौत हो गई। बस के पिछले टायर से कुचलकर उसने मौके पर दम तोड़ दिया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। मामले की जांच जारी है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। छिजारसी निवासी 22 वर्षीय धर्मवीर टोल टैक्स पर पानी बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। वह कमाने वाला परिवार में अकेला था। बुधवार की रात को वह बस में पानी बेचकर छिजारसी टोल टैक्स पर पहुंचा तो वह बस से उतरने लगा। इसी बीच उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बस के पिछले टायर के नीचे आकर कुचल गया जिसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!