
शतरंज प्रतियोगिता में छात्राओ ने मारी बाजी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय हापुड़ में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में एक पखवाड़ा तक चलने वाले कार्यक्रम के तसत सोमवार को शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ भारत रत्न बाबासाहेब भीम राव अंबेडकर जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पण करके किया गया। अंबेडकर जी स्वयं खेलों के बहुत बड़े प्रशंसक थे और उन्होंने खेलों के माध्यम से दलित समाज को मुख्य धारा में जुड़ने हेतु प्रेरित किया। इसके पश्चात वरिष्ठ , प्राध्यापिकाओं द्वारा टॉस करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्षा और क्रीड़ा समिति की संयोजिका प्रोफेसर सरोजिनी के द्वारा किया गया। शतरंज प्रतियोगिताओं में दस 10 प्रतियोगियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता की निर्णायक प्रो. सरोजिनी रहीं। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर साधना तोमर ने विजयी छात्राओं के नाम की घोषणा की। कुमारी देवप्रिया ने प्रथम स्थान, कुमारी राखी ने द्वितीय स्थान तथा कुमारी इल्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्राचार्या ने सभी विजयी छात्राओं तथा प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में उन्हें और इस प्रकार की अनेकों गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की क्रीड़ा समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। अंग्रेजी विभाग की वरिष्ठ अध्यापिका प्रोफेसर अरुणा शर्मा ने छात्राओं को खेलों के माध्यम से होने वाले अनेकों लाभों के विषय में बताया तथा अपने दैनिक जीवन में खेलों को अपनाने हेतु प्रेरित किया। संस्कृत विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रो. संगीता अग्रवाल ने विभिन्न प्रकार के खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को अधिक से अधिक खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम मे प्रोफेसर अरुणा शर्मा, प्रोफेसर संगीता अग्रवाल, प्रोफेसर आभा शुक्ला कौशिक, प्रोफेसर मनीला रोहतगी, प्रोफेसर अपर्णा त्रिपाठी, डॉक्टर अल्का सिंह, डाक्टर मीनू कश्यप, डॉक्टर नीशु यादव, श्रीमती विनिता पारस, श्रीमती साधना तथा श्रीमती दीपांशी आदि प्राध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।
मात्र एक रुपए में लोन करा कर घर ले जाओ AC, फ्रिज, वाशिंग मशीन: 9536777474































