
लव-स्टोरी से चर्चाओं में आई महिला हेड कांस्टेबल निलंबित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की एक लव स्टोरी इन दिनों चर्चाओं में है। बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी नेहा ने आरोप लगाया कि उसके पति नवीन ने उसे तलाक दिए बिना ही हापुड़ देहात थाने में तैनात महिला हेड कांस्टेबल के साथ प्रेम विवाह रचा लिया। इसके बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पहले तो महिला कांस्टेबल को हाफिजपुर थाने से अटैच किया गया लेकिन उसके बाद सोमवार को निलंबन की कार्रवाई की गई।
नेहा के आरोपों के अनुसार उसकी शादी 16 फरवरी को गांव गजालपुर निवासी नवीन के साथ हुई थी। शादी के तीन दिन बाद उसे पता चला कि पति का एक महिला हैड कांस्टेबल के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके पति ने गुस्सा जाहिर किया। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने महिला कांस्टेबल के साथ प्रेम विवाह रचा लिया और तलाक दिए बिना ही उसने दूसरी शादी कर ली। महिला हेड कांस्टेबल निर्मला देहात क्षेत्र के वन स्टॉप सेंटर में तैनात थी जिसे हाफिजपुर थाने से अटैच किया गया। अब निलंबन की कार्रवाई की गई है।
आसान किश्तों पर लगवाएं सोलर पैनल, कम करें बिजली बिल : 9897985509, 9068802851

























