
कार सवारों ने बाइक सवार तीन को पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव निधावली नहर पर रोडवेज की घटना सामने आई है। कार सवार दो युवकों और उसके साथियों ने मिलकर बाइक सवार तीन युवकों को जमकर पीटा जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। साथ ही दो युवकों को हिरासत में ले लिया।
गांव लालपुर निवासी तीन युवक रविवार की शाम वेब सिटी गाजियाबाद में नौकरी कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह धौलाना के निधावली नहर मार्ग पर पहुंचे तो सामने से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक व कार सवारों में कहासुनी हो गई। इसके बाद विवाद बढ़ गया। इस दौरान कार सवार युवकों ने बाइक सवारों को जमकर पीटा जिसमें तीनों बाइक सवार घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच जारी है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601

























