
👁 0 views Views
हज पर जाने वाले 141 यात्रियों को लगे टीके
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित जामिया अरबिया खादिमुल इस्लाम में हज यात्रा को देखते हुए टीकाकरण तथा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 141 हज यात्रियों को स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी को पोलियो की खुराक दी गई और आवश्यक टीके भी लगाए गए। आपको बता दें कि जनपद से इस बार 147 लोग हज यात्रा पर जाएंगे।
होलसेल के दामों पर खरीदें बैटरी व सोलर पैनल: 6396202244





























