
सिंभावली शुगर मिल के कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी रही जारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली शुगर मिल में कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों का कहना है कि अर्जित अवकाश बकाया देय भुगतान के अलावा अन्य मांगों को लेकर वह धरने पर बैठे हैं लेकिन शुगर मिल प्रबंधन ने उनसे वार्ता करना उचित नहीं समझा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मिल प्रबंधन ने जुलाई, अगस्त, सितंबर के एरियल का भुगतान अभी तक नहीं किया है। इसके अलावा नवंबर और दिसंबर का ओवर टाइम का पैसा भी कर्मचारियों को नहीं दिया गया है। कर्मियों के दिसंबर माह के वेतन के साथ बचे हुए अर्जित और आकस्मिक अवकाश का भुगतान भी दिया जाना चाहिए। इस दौरान पवन त्यागी, सुरेश पाल, नरेश यादव, मनोज, गौरव राठी, दिनेश आदि मौजूद रहे।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500






























