
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com):हापुड़ की सर्वोदय कॉलोनी यशोदा रोड जनरल स्टोर के पास पानी की पाइपलाइन लीक होने की वजह से गुरुवार से पानी बह रहा है। अभी तक सैंकड़ों लीटर पानी लापरवाही की भेट चढ़ गया है जिसकी वजह से जलापूर्ति भी प्रभावित हो गई है। साथ ही लोगों तथा राहगीरों ने नाराजगी ज़ाहिर की है और मांग की है कि जल्द से जल्द पानी की लीक हो रही पाइपलाइन को दुरुस्त किया जाए।
क्षेत्र में गुरुवार को पानी की पाइपलाइन लीक हुई। शुक्रवार को लापरवाही का क्रम जारी रहा। साफ पानी की बर्बादी पर लोगों ने नाराजगी ज़ाहिर की है और अधिकारियों से इस ओर ध्यान देने की अपील की है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी






























