
महपंचायत को लेकर भारतीय किसान आजाद ने सिरोधन में की बैठक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गाँव सिरौधन में राणा फ़ार्म हाउस में भारतीय किसान यूनियन आज़ाद की समीक्षा बैठक कर एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया और बैठक में मुख्य अतिथि पहुंचे। भारतीय किसान यूनियन आज़ाद के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर शादाब चौधरी ने किसान सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज़ादी के बाद से ही देश के किसानों पर देश की सरकारों ने ध्यान नहीं दिया जिस कारण आज देश का किसान परेशान है। एमएसपी की बहाली को लेकर सरकार पर निशाना साधा और किसान पेंशन की भी बात कते हुए आगामी 22 अप्रैल को मेरठ के सरधना में आयोजित होने वाले किसान अधिकार महापंचायत को लेकर क्षेत्र के समस्त किसानों से उसमें उपस्थित होने के लिए आह्वान किया एवं किसानों पर सरकार द्वारा तय किए जा रहे अत्याचारों को लेकर भी अपनी बात रखी। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन आज़ाद के युवा राष्ट्रीय महासचिव एवं कार्यक्रम के संयोजक ने भी किसानों के मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि आज देश का किसान अपनी बदहाली के आँसू रो रहा है उन्होंने सरकार द्वारा 14 दिनों में गन्ने का भुगतान के मुद्दे को भी उठाया एवं क्षेत्रीय मुद्दों को भी उठाया। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन आज़ाद युवा के प्रदेश प्रवक्ता कुंवर सलमान राणा ने मंच का संचालन करते हुए कहा कि क्षेत्र के किसानों एवं संगठन के पदाधिकारियों से टोल की वसूली न की जाए और ट्रैक्टर ट्रॉली पर लगने वाले टोल को लेकर भी टोल प्रशासन पर निशाना साधा एवं सरकार से किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान कराने की माँग को लेकर सलमान राणा ने क्षेत्र के किसानों से संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर भारतीय किसान राजा आज़ाद के राष्ट्रीय सचिव चौधरी जिलाध्यक्ष अमित तोमर,नौशाद, इमरान, नाज़िम, खुर्रम तैयब, जय राणा,नवेद आसिफ़, अली, रिसभ राणा मोहसिन, रिज़वान राणा,दीपक, अज़ीम, अब्दुल, मन्नान, सोयब, आकिल, मास्टर आज़ाद, अबूजर इकरार डॉक्टर शाहरुख़ चौहान, जिलाध्यक्ष युवा बुलंदशहर मास्टर गुल बाहर, आसिफ़ पुंडीर, इस्तेकार राजपूत, मास्टर्स साहआलम, माज चौधरी आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अब घर बैठे कराएं डॉ. लाल पैथ लैब्स से जांच: 9458757038, 9045959419






























