
चोरी की लग्जरी गाडियों से पैसा कमाने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के थाना पिलखुवा पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक ऐसे शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है,जो चोरी की गाडियां बेचकर पैसा कमाता था।पुलिस ने वाहन चोर के कब्जे से चोरी की विटारा ब्रेजा कार, फर्जी नम्बर प्लेट, वाहन चोरी करने के उपकरण व अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है।आरोपी प्रवीण उर्फ देव है जो एक किराए के मकान में जनपद मेरठ के थाना मेडिकल की कालोनी गोल लाइव में रह रहा था।
पुलिस ने बताया कि पिलखुआ पुलिस ने चैकिंग के दौरान शातिर किस्म का वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जो थाना पिलखुवा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 637/24 धारा 318(4), 336(3), 338, 317(5) बीएनएस में वांछित चल रहा था, जिसके विरुद्ध जनपद गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत व हापुड़ में चोरी, गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट आदि अपराधों के करीब 02 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त वाहन चोरी कर उनके फर्जी/कूटरचित दस्तावेज व नम्बर प्लेट तैयार कर वाहनों को बेचकर आर्थिक लाभ कमाते था।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601
































