
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़ के ग्राम रझेटी में शनिवार को हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रीतिष्ठा के अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई जिसका ग्राम प्रधान इरकान अली ने सेकड़ो मुस्लिम समाज के लोगों के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने आवास पर अपने हिन्दु समाज के भाइयो को जलपान कराया तथा भगवा झंडा लहराकर शोभा यात्रा को आगे बढ़ाया। इस अवसर पर इक़लाख खान, अनवार प्रधान, मारूफ खान, खुरसीद खान ,नवाब खान, भूरे खान, नज़ाकत खान, अरशद खान, ननवा खान, जराफत खान, डॉक्टर विजय, हरसरूप सिंह, मास्टर आसिफ, मोमिन तोमर, मोमिन खान, डॉक्टर शादाब, एवोकेट दानिश, सद्दाम आदि उपस्तिथ रहे।
मुस्लिम समाज द्वारा शोभा यात्रा का भव्य स्वागत करने पर ठाकुर छुट्टन सिंह, ठाकुर कुवरपाल सिंह, विपिन सिंग, अंशुल शर्मा , सुभाष शर्मा, अशोक तोमर आदि ने अपने मुस्लिम समाज के भाइयो का ह्रदय से धन्यवाद किया।
AC सर्विस, अंडरग्राउंड इंस्टॉलेशन के संपर्क करें गोयल इलेक्ट्रॉनिक से: 9758162424






















