
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित देवनंदिनी फ्लाईओवर पर खड़ी एक गाड़ी में बाइक सवार ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार हादसे के दौरान गाड़ी में जा घुसा। इस दौरान गाड़ी में बैठी एक बच्ची भी घायल हो गई। गाड़ी का पीछे का शीशा भी टूट गया।
मामला शनिवार का है जब देवनंदिनी फ्लाईओवर पर खड़ी एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार गाड़ी में पीछे से घुस गया। इस दौरान गाड़ी का शीशा भी टूट गया। गाड़ी में सवार एक बच्ची घायल हो गई। सड़क हादसे के दौरान यातायात प्रभावित हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
JMS में Admission के लिए संपर्क करें: 7302252600



























