
हापुड़: तेज आंधी में उड़कर आए बोर्ड की चपेट में आया दुकानदार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बीती रात अंधड़ आने के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हवा की गति इतनी तेज थी कि उसके आगे लोग बेबस दिखाई दिए। हापुड़ के कसेरठ बाजार में दुकान की छत पर रखा एक बोर्ड अचानक तेज हवा के साथ सड़क पर आ गिरा जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। लाइव सीसीटीवी वीडियो यह बताने के लिए काफी है कि हवा की गति कितनी तेज थी।
हापुड़ के कसेरठ बाजार में ऋषभ जैन पुत्र राजेश जैन की ऋषभ मेटल के नाम से दुकान है। शुक्रवार की देर शाम वह दुकान के बाहर खड़े हुए थे। वहीं पास ही एक व्यक्ति भी खड़ा हुआ था। तभी अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी चलने लगी। इसी बीच दुकान की छत पर रखा एक बोर्ड तेज आंधी के कारण अचानक उड़कर छत से नीचे आ गिरा। इस दौरान ऋषभ के हाथों में चोट आई जबकि एक अन्य युवक भी घायल हो गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके बाद घायल दुकानदार का हाल जानने के लिए लोगों का तांता लगा है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























